भाजपा नगरसेवक के जन्मदिन पर बैनर के प्रोटोकॉल को लेकर उठे सवाल महापौर और राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर गायब
भाजपा नगरसेवक के जन्मदिन पर बैनर के प्रोटोकॉल को लेकर उठे सवाल महापौर और राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर गायब
मीरा-भाईंदर शहर में वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा नगरसेवक सचिन डोंगरे के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया एक बैनर चर्चा का विषय बन गया है।
प्रभाग क्रमांक 11 के नगरसेवक सचिन संगीता डोंगरे को जन्मदिन की शुभेच्छा देने के लिए लगाए गए इस बैनर में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, लेकिन वर्तमान मीरा-भाईंदर महापौर डिंपल विनोद मेहता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तस्वीर नजर नहीं आ रही है।

बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के अन्य नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के फोटो लगाए गए हैं। वहीं मुख्य हिस्से में भाजपा नेता नरेंद्र मेहता का बड़ा फोटो तथा नगरसेवक सचिन डोंगरे का फोटो प्रमुखता से दिखाई दे रहा है। बैनर पर भाजपा का चुनाव चिह्न और “भारतीय जनता पार्टी, मीरा-भाईंदर शहर” का उल्लेख भी किया गया है।
ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि भाजपा के अधिकृत पदाधिकारियों और नेताओं के नाम-फोटो के साथ लगाया गया पार्टी संबंधी बैनर है फिर भी इसमें मौजूदा महापौर की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई? वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तस्वीर भी बैनर से गायब है।
सवाल उठ रहे है की क्या मीरा भाईंदर बीजेपी पार्टी के अंदर प्रोटोकॉल बदल गया है ?
बैनर में वरिष्ठ नेताओं के फोटो के चयन को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या भाजपा के स्थानीय स्तर पर जन्मदिन या शुभेच्छा बैनर लगाने के लिए कोई अलग निर्धारित फोटो प्रोटोकॉल है?
भाजपा का अधिकृत नाम और चिन्ह के साथ लगाया गया पार्टी बैनर प्रोटोकॉल की अनदेखी के कारण पुरे शहर मे चर्चा का विषय बन गया है.

